दोस्तों, क्रिकेट को जेंटलमेन का खेल कहा जाता है लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में जोफ्रा आर्चर की एक हरकत ने क्रिकेट जगत को शर्मसार कर दिया है| जोफ्रा ने मैदान में कुछ ऐसी हरकत की है जिसे देखकर हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है| आइए जानते है|
दरअसल मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर का एक तेज बाउंसर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के गर्दन पर जा लगा| गेंद लगते ही स्मिथ मैदान पर गिर पड़े और दर्द से तड़पने लगे| एक समय तो ऐसा भी लगा की स्मिथ शायद बेहोश हो गए है लेकिन पास ही खड़े जोफ्रा आर्चर इस दौरान मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे|
जोफ्रा की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई है और उनकी तस्वीरे मीडिया में काफी ट्रेंड भी कर रही है| हर कोई उनकी इस हरकत की आलोचना कर रहा है|
गर्दन पर लगने की बाद स्मिथ रिटायर हर्ड हो गए थे और उनकी चोट भी गंभीर ही मानी जा रही है| मैदान पर हुई ये घटना देखकर हर कोई हैरान रह गया है|