क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है और इस खेल में कोई भी छोटा या बड़ा खिलाड़ी किसी भी खिलाड़ी से कुछ भी सीख सकता है। क्रिकेट दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेलों में से एक है। आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जिससे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा काफी प्रभावित हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा :-

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मेरे आदर्श खिलाड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने खेल में सुधार करने के लिए उनकी कप्तानी का अनुसरण करता हूं। उन्होंने यह भी कहा की मैं उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी का मुरीद हूं।
TV9 भारतवर्ष मैं एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने कहा महेंद्र सिंह धोनी एक महान विकेटकीपर-बल्लेबाज और मैच फिनिशर है। रोहित ने कहा कि मैंने धोनी जितना शांत और धैर्यवान खिलाड़ी इस दुनिया में कभी नहीं देखा। रोहित ने कहा कि धोनी विकेट के पीछे और आगे दोनों ही जगह पर संतुलित हैं। रोहित ने कहा महेंद्र सिंह धोनी के जैसा कोई दूसरा क्रिकेटर नहीं है। इनके जैसा खिलाड़ी सदियों में एक बार ही पैदा होता है।

गौरतलब है कि 3 अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के साथ नहीं जाएंगे ।वह अगले 2 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम विश्व कप 2011 का चैंपियन बना था।